मटियामहल के पूर्व विधायक इकबाल के अलावा, एमसीडी के दो कांग्रेस पार्षद आले मोहम्मद इकबाल और सुल्ताना आबाद भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी ने उनकी एक तस्वीर ट्वीट की है। आठ फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले इकबाल आप में शामिल हुए हैं।
नयी दिल्ली। कांग्रेस के नेता और दिल्ली विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष शोएब इकबाल बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मटियामहल के पूर्व विधायक इकबाल के अलावा, एमसीडी के दो कांग्रेस पार्षद आले मोहम्मद इकबाल और सुल्ताना आबाद भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
आम आदमी पार्टी ने उनकी एक तस्वीर ट्वीट की है। शोएब इकबाल पांच बार विधायक रहे हैं। आठ फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले इकबाल आप में शामिल हुए हैं। मतगणना 11 फरवरी को होगी।